कौशाम्बी: ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओ (स्ट्रीट वेंडर्स) को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भारत सरकार एवं सूडा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पी.एम. स्वानिधि योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर लोक कल्याण मेले के आयोजन के निर्देश प्रदान किये गये है।
इसके क्रम में नगर पालिका परिषद भरवारी कें कार्यालय में लोक कल्याण मेले का भव्य आयोजन किया गया। ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओ को नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बैंको के प्रतिनिधियों द्वारा ऋण वितरण किए गए एवं नगर पालिका के कर्मचारियो द्वारा ऋण आवदेन एवं क्रेडिट कार्ड आनलाइन किए गए तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैम्प लगाकर पथ विक्रेताओ का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में अवगत कराया गया कि पीएम स्वानिधि योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त 30 जून 2026 तक समस्त नगर निकायों में लोक कल्याण मेले का आयोजन कर प्रथम ऋण आनलाइन आवेदन, ऋण वितण, वेंडर प्रोफाइलिंग स्कीम लिकेज का कार्य किया जा रहा है और ऐसे पथ विक्रेता, जिन्होने अपने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण समय से अदा कर चुके है और जो डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को अपना रहे है, उन्हे आज सम्मानित किया गया है और बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक ऋण वितरण करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में ईओ राम सिंह, जिला नगरीय विकास अभिकरण के शहर मिशन प्रबन्धक कामरान अहमद, जिला अग्रणी प्रबन्धक, सभी बैंक के शाखा प्रबन्धक एवं सभासद उपस्थित रहे।








