कौशाम्बी: अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त,राजस्व टीम ने जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में डीएम डॉ अमित पाल के आदेशानुसार एडीएम (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर द्वारा गठित राजस्व टीम एवं ईओ नगर पालिका परिषद मंझनपुर की उपस्थिति में तहसील मंझनपुर की मौजा मंझनपुर स्थित आराजी संख्या 193 (नाली), 185 (चकमार्ग), 218 (तालाब), 312 (विद्युत उपकेंद्र) एवं 220 (बंजर) भूमि पर प्लाटरों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके की गई प्लाटिंग/कब्जा को जेसीबी लगाकर तोड़ दिया गया तथा सरकारी भूमि को मौके पर खाली करा लिया गया। सरकारी भूमि के चारों तरफ पिलर खड़ा करके नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा घेराबंदी करके सुरक्षित किया गया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।








