कौशाम्बी: कौशाम्बी में बालू भंडारण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे हुए पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कौशाम्बी में बालू भंडारण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे हुए पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई,परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की है जहा बालू माफियाओं द्वारा बालू भंडारण के लिए एक बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था। बुधवार को हुई बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।मृतकों की पहचान नेवादा गांव निवासी दीपांशु (9) पुत्र राजेश कुमार और आदित्य (7) पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना पर सीओ चायल अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट हुए है।








