कौशाम्बी: संसद में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कांग्रेसियों ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाया जन्मदिन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी का जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल एवं मिठाई बांट कर उनका जन्मदिन मनाया गया एवं उनके दीर्घायु की कामना की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि आज हमारे नेता हर शोषित और वंचित की मजबूत आवाज है,राहुल गांधी दूरदर्शी नेता है देश की जनता को वर्तमान भाजपा सरकार ने खूब छला है, महंगाई,बेरोजगारी युवा पेपर लीक जैसी दिक्कतों से त्रस्त है,लेकिन भाजपा को आम जनता की समस्या नहीं दिखती,देश की सरकार केवल और केवल देश की जनता को भ्रम में रखकर अपना काम साधना जानती है,युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है,अब देश की जनता राहुल गांधी की ओर आशा और उम्मीद से देख रही है।किसान युवा और देश की आम जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है वो 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली सरकार को चुनकर देश को खुशहाल बनायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,मनोज सिंह पटेल,उदय यादव, राम सूरत रैदास,जिला महासचिव आसिफ अल्वी जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,हेमंत रावत,इंद्रपाल रैदास,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,सदाशिव पाण्डेय,आलोक त्रिपाठी,पूजा कुमारी, रामदास राही,संदीप कुमार,छोटे लाल,दिनेश कुमार,अंकुर कुमार,अजय सरोज,सुनील कुमार,उमेश कोरी,रामू प्रजापति, प्रियांशू त्रिपाठी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।








