एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर,कार सवार दंपत्ति और दो बच्चे गंभीर घायल 

कौशाम्बी: एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर,कार सवार दंपत्ति और दो बच्चे गंभीर घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एंबुलेंस और कार में भीषण टक्कर हो गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए,हादसे में कार सवार दंपत्ति और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए,हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा और जांच में जुटी हुई है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां पीएचसी के पास की है जहा राजापुर की तरफ से आ रही एक कार एंबुलेंस से टक्कर हो गई,टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए,हादसे में कार सवार दंपति और उनके दो बच्चे गंभीर घायल हो गए,घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor