कौशाम्बी: व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन,एएसपी ने व्यापारियों के साथ की संवाद बैठक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में एएसपी अमिता सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
इस गोष्ठी में जनपद के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों के सर्राफा व्यापारी, उद्योगपति, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एएसपी ने व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत करने तथा हेल्पलाइन नंबरों के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया। साथ ही सभी व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।







