अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

कौशाम्बी: अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर ग्राम हकीमपुर करारी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पाराविधिक स्वयंसेवक कृष्णा कपूर ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। शराब, तंबाकू, गांजा, अफीम, स्मैक तथा अन्य मादक पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। इनके सेवन से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तथा कई बार अपराध और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएँ भी उत्पन्न होती हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, खेल, रोजगार और अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में पाराविधिक स्वयंसेवक मनीषा दिवाकर, बड़े लाल, ग्राम प्रधान संतोष बाबू, द्वाबा विकास उत्थान सेवा समिति के सदस्य हीरा लाल, मुकेश राव, कमला, श्याम लाल सहित ग्राम के बच्चे एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor