नशा मुक्त भारत अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाएं विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कौशाम्बी: नशा मुक्त भारत अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाएं विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कड़ा धाम तहसील सिराथू में आषाढ़ी मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएं” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

पीएलवी ममता दिवाकर ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, रोजगार ,आर्थिक स्थिति तथा सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। कड़ा धाम में दर्शन करने हुए युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज/परिवार में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही महिला एवं बाल कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।

पीएलवी अमरदीप ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन, श्रमिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उपलब्ध विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्ति किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय एवं टोल फ्री नंबर 15100 या 18004190234 निःशुल्क संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के परा विधिक स्वयं सेवकों ने आमजन से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान में सहभागी बनें तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

इस अवसर पर पीएलवी अमरदीप दिवाकर, ममता दिवाकर, अमरेंद्र प्रताप सिंह, बड़ेलाल शर्मा, गुलाल पांडेय, प्रकाश पंडा, विदेशी पंडा, राजीव पंडा आदि लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor