डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण,मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण,मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मूरतगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने चिकित्साधिकारी डॉ. कुश शर्मा से चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

डीएम ने लैब कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध विभिन्न जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मरीजों से भी संवाद कर,उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, मरीजों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor