कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल के कार्यकाल पूरे होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने जरूरतमंदो को फल और मिठाई किया वितरित

कौशाम्बी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल के कार्यकाल पूरे होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने जरूरतमंदो को फल और मिठाई किया वितरित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत नगर पंचायत चरवा कैंप कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल कार्यकाल के पूरे होने पर कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जरूरतमंदो को फल,मिठाई और दवाइयां वितरित की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मजबूती हासिल की है,उत्तर प्रदेश में न्याय, हक और बदलाव की मशाल थामे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 3 सफल वर्ष पूरे होने पर हम उन्हें ढेरों बधाई दी।उनके निडर नेतृत्व,ज़मीनी जुड़ाव और अटूट निष्ठा ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस की असली ताकत है। अजय राय ने प्रदेश के 75 जिलों और 130 जिला एवं शहर अध्यक्ष के साथ राहुल गांधी के आदर्शो पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ी और उन्हें उनका अधिकार दिलाया।अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक नई उम्मीद और बदलाव की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी,जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,रामसूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा,कल्लू पाण्डेय,मनोज शुक्ला,अमित पाण्डेय,धीरज शुक्ला,बड़का रैदास, नत्थी देवी,केतकी देवी,सीता देवी,रजनी देवी,राकेश रैदास,नथई लाल, बुधन पासी,फूला देवी, जोखिनी देवी,मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी,मंजू देवी,ज्योति देवी,सरिता देवी,तारा देवी, ललई रैदास,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor