कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के तहत संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री,प्रभारी पर्वेक्षक शिव कुमार डहरिया ने की ब्लाक स्तरीय बैठक

कौशाम्बी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के तहत संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री,प्रभारी पर्वेक्षक शिव कुमार डहरिया ने की ब्लाक स्तरीय बैठक,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के तहत संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री,प्रभारी पर्वेक्षक शिव कुमार डहरिया ने ब्लाक स्तरीय बैठक की। उन्होंने सिराथू विधानसभा के अन्तर्गत ब्लाक सिराथू व कड़ा में शिव कुमार डहरिया ने ब्लाक स्तरीय बैठक की और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानी।

इसी क्रम में शिव कुमार डहरिया ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व के द्वारा चलाए गए संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लाक, मण्डल के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से मिलकर जनपद कौशाम्बी की वास्तविक स्थिति को जाना, पार्टी की यह प्रक्रिया बहुत ही अहम है, हम आगामी चुनावों की तैयारी ब्लाक एवं बूथ से पार्टी को मजबूती देने का कार्य करेंगे पार्टी सदैव जनहित की नीतियों पर आगे अग्रसर है, हम जनता के मुद्दों प्राथमिकता देने हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में आज हमने सिराथू विधानसभा के दोनों ब्लाक कड़ा और सिराथू के अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की और उनके राय पर आगे की रणनीतियों पर सार्थक चर्चा की इसके बाद हमारी प्राथमिकता है कि आम जनता की समस्याओं को सुनें और केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। जब हमारा ब्लॉक स्तर मजबूत होगा, तभी पार्टी शीर्ष पर मजबूत होगी। एक नए संकल्प के साथ जुड़ें, युवाओं और महिलाओं को आगे लाएं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को अजेय बनाएं।इसके बाद शिव कुमार डहरिया ने पार्टी के नेताओं के साथ शीतला धाम में मातारानी के दरबार में दर्शन पूजन किया।

इस दौरान शिव कुमार डहरिया के साथ सहप्रभारी के रूप में राजन दुबे एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के साथ तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor