PRD जवानों के लिए खुशखबरी,दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपए की हुई वृद्धि,अब 600 रुपए प्रतिदिन मिलेगा ड्यूटी भत्ता,5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी

कौशाम्बी: PRD जवानों के लिए खुशखबरी,दैनिक ड्यूटी भत्ते में 100 रुपए की हुई वृद्धि,अब 600 रुपए प्रतिदिन मिलेगा ड्यूटी भत्ता,5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी.) के जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में वृद्धि सहित विभिन्न कल्याणकारी घोषणाओं का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित सरस हाल में किया गया। उपस्थित पी.आर.डी. जवानों ने सजीव प्रसारण देखा एवं मा. मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं से पी.आर.डी. जवानों का मनोबल बढ़ेगा। इससे जवान और अधिक उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता एवं सेवाभाव को देखते हुए उनके कल्याण के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं है। पी.आर.डी. जवानों द्वारा पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान के दृष्टिगत उनके दैनिक ड्यूटी भत्ते में ₹100 की वृद्धि की गई है। अब पी.आर.डी. जवानों को ₹500 के स्थान पर ₹600 प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलेगा।

इसके साथ ही मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा पी.आर.डी. जवानों को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई। इन घोषणाओं से पी.आर.डी. जवानों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ अपने दायित्वों के निर्वहन में नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक दिनकर विद्यार्थी, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंशु मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं पी.आर.डी. जवान उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor