वृद्धाश्रम में लगाया गया आयुष्मान कार्ड शिविर, बुजुर्गों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

कौशाम्बी: वृद्धाश्रम में लगाया गया आयुष्मान कार्ड शिविर, बुजुर्गों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे पात्र बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।शिविर के दौरान संबंधित कर्मचारियों द्वारा बुजुर्गों के आवश्यक दस्तावेजों एवं विवरणों की जांच कर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस पहल से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।

वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय ने कहा कि बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना प्राथमिकता है। इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि वृद्धाश्रम में रहने वाले पात्र बुजुर्ग किसी भी सरकारी सुविधा से वंचित न रहें।आयुष्मान भारत के तहत सत्यापित पात्र लाभार्थियों को ई-कार्ड जारी किया जाता है, जो योजना के तहत सेवाएं प्राप्त करने के लिए पहचान के रूप में काम करता है।

इस अवसर पर ओम त्रिपाठी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर भी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor