कौशाम्बी: संगठन सृजन अभियान के तहत विधानसभा मंझनपुर के तीनों ब्लाकों की बैठक हुई सम्पन्न,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विधानसभा अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय बैठक में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री व पर्यवेक्षक शिव कुमार डहरिया ने ब्लाक अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं ब्लाक से बूथ तक जमीनी स्थिति को समझा।
इस दौरान पर्यवेक्षक शिव कुमार डहरिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया एवं ब्लाक,बूथ मण्डल के अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई और जमीनी हकीकत को जाना जा रहा है।बैठकों के क्रम में बुधवार को विधानसभा मंझनपुर के ब्लाक कौशाम्बी, सरसवा, व कौशाम्बी में बैठक की गई।
उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हम पार्टी को बूथ से ताकत प्रदान करें पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना, कमियों को दूर करना और बूथ स्तर पर एकजुट होकर काम करना है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 2027 के चुनावों को देखते हुए गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संवाद और संगठन सृजन अभियान तेज कर दिया है, जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहप्रभारी के रूप में राजन दुबे, मनिंदर मिश्रा,मंजू संत सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








