कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई,थाना प्रभारी ,वर्तमान और पूर्व चौकी प्रभारी लाइन हाजिर,दो सिपाही सस्पेंड,दो आरोपी हिरासत मे,पूछताछ जारी

कौशाम्बी: कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई,थाना प्रभारी ,वर्तमान और पूर्व चौकी प्रभारी लाइन हाजिर,दो सिपाही सस्पेंड,दो आरोपी हिरासत मे,पूछताछ जारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के थाना पिपरी क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मामले में छह अभियुक्तों के खिलाफ थाना पिपरी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस दौरान पुलिस ने शबाना पत्नी शकील और साइना पुत्री शकील, निवासी महमूदपुर मनौरी, थाना पिपरी, कौशाम्बी को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रथम दृष्टया पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी तथा पूर्व चौकी प्रभारी चायल उपनिरीक्षक मनीष पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

वहीं, थाना पिपरी पर तैनात बीट आरक्षी जितेन्द्र कुमार और आरक्षी कृष्ण कुमार को निलंबित किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरक्षियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा पटाखा फैक्ट्री के संचालन से संबंधित सूचना दर्ज न कराने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की विवेचना जारी है और अन्य विधिक कार्रवाई भी प्रचलित है। घटना में फैक्ट्री संचालन से जुड़े पहलुओं के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor