कौशाम्बी: नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया,कक्षा नर्सरी से क्लास 5 के बच्चे अपने पारंपरिक वेशभूषा में बाल गोपाल श्री कृष्णा तथा राधा रानी के परिवेश में विद्यालय आए । सभी बच्चे अपने इस वेशभूषा तथा त्योहारों को लेकर काफी उत्साहित एवं रोमांचित थे, श्री कृष्ण जी की बाल रूप रूप तथा उनके बाल लीला का मंचन भी बच्चों के द्वारा कराया गया।
सुदामा एवं श्री कृष्णा की मित्रता का वर्णन बच्चों ने अपने नाट्य मंचन के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी । सभी बच्चों ने प्रबंधक ज्योति केसरवानी के साथ मिलकर पूरे भक्ति भाव से श्री कृष्ण जी की पूजा एवं आरती कर इस त्यौहार को मनाया।
प्रधानाध्यापक ललित चौरसिया ने बच्चों में श्री कृष्ण की तरह त्याग, समर्पण, प्रेम, सद्भावना के भाव को अपनाना तथा विश्व शांति के पथ पर चलते हुए अपने घर परिवार तथा समाज की उन्नति के बारे में सोचने और उस पर अग्रसर रहने की शिक्षा दी।
इस वर्ष बच्चों एवं माता उनके पैरेंट्स के लिए दही हांडी का कार्यक्रम भी रखा गया था ,सभी हाउस के बच्चे अपने-अपने ग्रुप बनाकर दहीहंडी फोड़ने के लिए उत्साहित नजर आए।
विद्यालय के शिक्षक अमीषा,विवेक, रेहान तथा रवीन्द्र ने पूरे वातावरण को श्याम के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर दिव्या, कोमल, सीमा, प्रिया, आन्या, मधु, ईशा ,सुशील ,सुनील तथा अन्य मौजूद रहे।








