कार्यालय तक सीमित नहीं जिम्मेदारी, ग्राउंड जीरो पर सक्रिय पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार यादव

कौशाम्बी: कार्यालय तक सीमित नहीं जिम्मेदारी, ग्राउंड जीरो पर सक्रिय पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार यादव,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार यादव अपनी जिम्मेदारियों को महज कार्यालय तक सीमित रखने के बजाय लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को समझने और उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

पूर्ति निरीक्षक क्षेत्र में भ्रमण कर दिव्यांग, विधवा, गरीब और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुन रहे हैं। राशन, गैस सिलेंडर और पात्रता से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पात्र परिवार सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहें।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अजीत कुमार यादव की कार्यशैली में मैदानी सक्रियता और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता नजर आती है। गरीब परिवारों की समस्याएं सुनना, उनकी पात्रता की जानकारी करना और उन्हें सरकारी व्यवस्था से जोड़ने की पहल उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा बन गई है।

लोगों का कहना है कि अधिकारी यदि इसी तरह लगातार क्षेत्र में पहुंचकर पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान कराने में जुटे रहें, तो शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकता है। पूर्ति निरीक्षक की इस मैदानी सक्रियता की क्षेत्र में चर्चा और सराहना हो रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor