कौशाम्बी: पुलिस विभाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एसपी सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन में गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एसपी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं राष्ट्रीय सेल्यूट दी गयी। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के आदर्शों अहिंसा, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वच्छता को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान एसपी सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइंस के सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सीओ पुलिस लाइन जनेश्वर पाण्डेय, सीओ यातायात भैया संतोष कुमार प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में एएसपी अमिता सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें समस्त शाखा प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों पर भी गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।








