गैस वितरकों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी,26 अक्टूबर को जंतर मंतर पर होगा एक दिवसीय प्रदर्शन,मांग नहीं हुई पूरी तो गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी बंद

कौशाम्बी: गैस वितरकों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी,26 अक्टूबर को जंतर मंतर पर होगा एक दिवसीय प्रदर्शन,मांग नहीं हुई पूरी तो गैस सिलेंडर की डिलीवरी होगी बंद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक निजी गेस्ट हाउस में LPG गैस वितरकों ने बैठक आयोजित की।इस बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में कमीशन नहीं बढ़ाती है तो एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी रो दी जाएगी।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन ने डीलरों को मिलने वाले कमीशन और घर तक सिलेंडर पहुंचाने के खर्च में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। डीलरों का कहना है कि मौजूदा भुगतान व्यवस्था में घर तक सिलेंडर पहुंचाने का खर्च पर्याप्त नहीं है।

संगठन के लोगो ने मांग किया है कि होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल Rs75/- की वृध्दि की जाए।ई-केवाईसी के लिए Rs. 236 /- प्रति ई-केवाईसी का भुगतान किया जाय।पीएनजी की अनिवार्यता को समाप्त कर नए एलपीजी कनेक्शन तत्काल जारी किए जाएं,FTL/ND, NFR/ARB की जबरन बिक्री पर रोक लगाई जाए।PNG के लिए बाध्य न किया जाए,यदि कोई उपभोक्ता PNG का कनेक्शन रखता है तो उसे LPG सरेंडर करने के लिए दबाव न डाला जाए।

संगठन के मुताबिक, अपनी मांगों को लेकर 21 सितंबर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके बावजूद यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा।

संगठन ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शन के दौरान एक दिन के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए बैंकों में भुगतान नहीं किया जाएगा और गैस के नए लोड भी नहीं मंगाए जाएंगे। डीलरों का कहना है कि यदि इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो नवंबर से सिलेंडरों की होम डिलीवरी के साथ बिक्री भी प्रभावित हो सकती है।

एलपीजी डीलरों की इस संभावित हड़ताल या आंदोलन का सीधा असर घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल यह संगठन की ओर से दी गई आंदोलन की चेतावनी है और अंतिम स्थिति सरकार तथा डीलर एसोसिएशन के बीच होने वाली बातचीत के बाद स्पष्ट होगी।

वही जल्द ही कौशाम्बी जिले में इसके लिए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष राय ने बताया कि डीलरों की प्रमुख मांग कमीशन में बढ़ोतरी और घर तक गैस पहुंचाने के खर्च को वास्तविक लागत के अनुरूप किए जाने की है।

बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष लाल प्रताप विश्वकर्मा,गौरव केसरवानी सहित जिले के सभी LPG गैस वितरक मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor