मकान के निर्माण को लेकर विवाद,पुलिस के नाम पर ग्राम प्रधान पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप

कौशाम्बी: मकान के निर्माण को लेकर विवाद,पुलिस के नाम पर ग्राम प्रधान पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पैतृक जमीन पर मकान के निर्माण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मामले में पीड़ित युवक ने ग्राम प्रधान पर पुलिस से काम करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है और बाद में यह रकम पूर्व एसओ को दिए जाने की बात कहने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।

शिकायतकर्ता मोहम्मद हसीन पुत्र वकील अहमद ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पैतृक कब्जे वाली भूमि पर मकान बनवा रहा था। आरोप है कि परिवार के लोग बार-बार हस्तक्षेप कर निर्माण रुकवा रहे थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने ग्राम प्रधान गुलाब पाल को पूरी जानकारी दी। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने एक लाख रुपए में काम करवाने और और 50 हजार रुपये एडवांस देने पर काम करवाने की बात कही।

शिकायत के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता ने अपने भाई नदीम अहमद को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नदीम अहमद ने ग्राम प्रधान से फोन पर संपर्क किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान ने 50 हजार रुपये पूर्व एसओ को दिए जाने की बात कही। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और पूर्व एसओ से भी पूर्व में फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये लेने से इनकार किया था।

शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान पर झूठा आरोप लगाने और मामले को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दिए गए 50 हजार रुपये वापस दिलाने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग एसपी से की है।

नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor