पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कुबरी घाट एवं शीतला माता मंदिर का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कौशाम्बी: पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कुबरी घाट एवं शीतला माता मंदिर का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,

पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज अजय कुमार मिश्र व एसपी सत्यनारायण ने नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कुबरी घाट एवं शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रबंधन के संबंध में आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया।

इस दौरान एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेना रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor