कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, स्नातक MLC चुनाव को लेकर हुई चर्चा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,देश के रक्षा मंत्री धरती पुत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके संघर्ष, समाजवादी विचारधारा और राजनीतिक योगदान को याद किया।
मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी की विचारधारा और नेताजी के राजनीतिक योगदान पर भी चर्चा हुई।
वहीं, आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल भी देखने को मिली। सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने चुनाव आयोग को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा, “तोते के अंदर जान बसी है, अगर तोते को तकलीफ हो गई तो फिर पूरी सरकार गिर जाएगी।” उनके इस बयान के साथ कार्यक्रम में चुनाव आयोग की भूमिका का मुद्दा भी चर्चा में रहा।
इस मौके पर रामकरण निर्मल, आनंद मोहन पटेल, हाजी ओवैस हसन, प्रदेश सचिव कैलाश चंद्र केशरवानी, चंद्रजीत सिंह,जिला महासचिव गुलाम हुसैन, अनवार खान, अनिल यादव, शिव मोहन चौधरी, शादाब, रईस, सोनी चौधरी, विभा यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।








