अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला का हुआ मंचन,श्रीराम के चरण स्पर्श से हुआ अहिल्या का उद्धार, फुलवारी प्रसंग ने मोहा मन,आज परशुराम-लक्ष्मण संवाद का होगा मंचन

कौशाम्बी: अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला का हुआ मंचन,श्रीराम के चरण स्पर्श से हुआ अहिल्या का उद्धार, फुलवारी प्रसंग ने मोहा मन,आज परशुराम-लक्ष्मण संवाद का होगा मंचन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर मुख्यालय में हिन्दू धर्म सभा श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार की रात अहिल्या उद्धार और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। लीला देखने के लिए नगर व आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मंचन के दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा।

बता दे कि रविवार को रामलीला मंचन में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुर की ओर जाते हैं। रास्ते में श्रीराम के चरण स्पर्श से श्रापित अहिल्या का उद्धार होता है। भगवान के दर्शन पाकर अहिल्या भावविभोर हो उठती हैं। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। इसके बाद जनकपुर की फुलवारी लीला का मंचन हुआ। माता सीता अपनी सखियों के साथ पुष्प वाटिका में पहुंचती हैं, जहां भगवान श्रीराम और लक्ष्मण भी आते हैं। फुलवारी में श्रीराम और सीता के प्रथम दर्शन के प्रसंग को कलाकारों ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष आशीष केशरवानी उर्फ बच्चाभाई, महामंत्री पंकज गामा, पंकज शर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, रिंकू केसरवानी, संगठन मंत्री झल्लर चौरसिया, मंत्री सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सोनालाल, अजय वर्मा, रोहित गुप्ता, सुशील केसरवानी, संदीप केसरवानी सहित स्थानीय नागरिकों एवं आसपास के समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आज रामलीला में होगा परशुराम-लक्ष्मण संवाद

मंझनपुर मुख्यालय में हिन्दू धर्म सभा श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार रात परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन होगा। धनुष भंग के बाद जनक दरबार में पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद का प्रसंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। कमेटी के मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर एवं आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor