भैंस के विवाद में दबंगो ने बंदूक की बट से युवक को किया घायल,फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: भैंस के विवाद में दबंगो ने बंदूक की बट से युवक को किया घायल,फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मामूली विवाद में भैंस चरा रहे एक युवक को गांव के दबंगो ने बंदूक की बट से पीट दिया। मारपीट में युवक को चोटें लगी है। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। दबंग भीड़ बढ़ते देख बाइक से बंदूक समेत भाग निकले। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ की है जहा के निवासी राम सिंह ने बताया कि उसका बेटा आकाश 21 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे गांव के ही युवकों के साथ भैंस चरा रहा था। तभी गांव का युवक आया और किसी बात को लेकर आकाश को गाली गलौज देने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ गया। युवक ने मोबाइल से फोन कर अपने भाइयों को मौके पर बुलाया। आरोप है कि कई लोग दो नाली बंदूक लेकर बाइक से मौके पर आए और उन लोगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए आकाश को बंदूक की बट से पीटना शुरू कर दिया,जिससे आकाश घायल हो गया।

आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शोर गुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी। तभी दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से बंदूक लेकर भाग निकले। उनके बंदूक लेकर भागने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

घटना के संबंध में कोखराज थाना क्षेत्र की सिंघिया पुलिस चौकी प्रभारी आलोक राज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन चल रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor