कौशाम्बी: डीएम ने धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने एवं लापरवाही एवं अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उदयन सभागार में धान खरीद के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सभी 44 धान क्रय केन्द्रों को तत्काल आनलाईन फीड करने तथा क्रय केन्द्रों पर सभी आवाश्यक तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर नोडल अधिकारी की तैनाती करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त क्रय एजेन्सी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी क्रय केन्द्र बन्द न रहने पाये, कोई भी क्रय केन्द्र बन्द पाए जाने एवं केन्द्र पर दलालों की सक्रियता या कोई अन्य अनियमितता पाये जाने पर क्रय केन्द्र प्रभारियों के साथ-साथ एजेन्सी प्रभारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।
डीएम ने कृषक पंजीकरण एवं पंजीकरण सत्यापन की तहसील स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का समुचित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए, ताकि गुणवत्तापूर्ण तरीके से तथा तेजी से कृषकों का पंजीकरण सत्यापित हो सकें। धान क्रय केन्द्रों पर स्टाफ, ई-पाॅप डिवाईस, इलेक्ट्राॅनिक कांटे, डस्टर, नमी मापक यंत्र, एनालिसिस किट सक्रिय अवस्था में रखे जाने तथा समस्त अभिलेखों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त मण्डी सचिवों को निर्दंेशित किया कि मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों पर कृषकों से सम्बन्धित समस्त सुविधायें प्रदान कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा कृषक पंजीकरण की प्रक्रिया में कृषकों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक संशोधन किया गया है। अब कृषक अपने फार्मर आई0डी0 में दर्ज नहीं किये गये अपने रकबे को पंजीकरण प्रपत्र में जोड़ सकते हैं तथा क्राॅप सर्वे नहीं हो पाने वाले गाटे में फसल का विवरण भी संशोधित कर सकते हैं। ऐसे संशोधित पंजीकरण प्रपत्र का सत्यापन तहसील स्तर पर पूर्व वर्षांे की भांति किया जायेगा तथा कृषक अपना धान बिक्रय कर सकेंगे। अभी तक 1221 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, जिसमें 535 पंजीकरण सत्यापित हुए हैं।
बैठक में एडीएम (वि0/रा0) शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








