नवाचार के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करना आवश्यक- यजुवेंद्र नाथ

कौशाम्बी: नवाचार के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करना आवश्यक- यजुवेंद्र नाथ,

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा राजकीय आई0 टी0 आई0 सिराथू, कौशाम्बी में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों हेतु जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में किसान, मजदूर, शिल्पकार, मैकेनिक, कारीगर, मिस्री, पारंपरिक उपचार करने वाले आदि ने जुगाड़ की तकनीक द्वारा विकसित अपने हुनर, खोज व शोध को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यजुवेंद्र नाथ, प्रधानाचार्य, राजकीय आईं0 टी0 आई0 सिराथू ने प्रदर्शनी का अवलोकन के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी निखरने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं के नवाचार को तकनीकी मदद प्रदान कर जुगाड़ की तकनीक को नई पहचान प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच व तकनीक आवश्यक है। आगे कहा कि हमें वैज्ञानिक सोच के साथ नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हुनरमंद को अपनी प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी के वैज्ञानिक डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्राप्त होता है। आगे कहा कि नवप्रवर्तको के कार्य की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाना सराहनीय है।

इसी क्रम में जिला विज्ञान क्लब समन्वयक वसीम अहमद ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं के नवाचार को जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है । किसान, शिल्पकार, मैकेनिक, मजदूर पारंपरिक उपचार करने वाले वैद्य, हकीम एवं आम जनमानस के हुनर, तकनीकी शोध व खोज को चिन्हित कर उन्हें बढ़ावा देना, तकनीकी मदद प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ।

प्रदर्शनी परिणाम में प्रथम स्थान- सुभाष चन्द्र (कलुआपुर उदिहिन) को धान की सीधी बुआई में तकनीक के लिये लिए।द्वितीय स्थान – जय प्रकाश पाण्डेय (नारा) एग्रो फॉर्मर के लिए।तृतीय स्थान- आशीष कुमार (गुलामीपुर) मिट्टी के बर्तन बनाने की तकनीक के लिए मिला है।

इसी प्रकार प्रियल केसरवानी को एंब्रॉयडरी तकनीक, सुलेखा साहू को फोर लेयर कपड़े की बुनाई, बुलबुल यादव को ब्यूटीशियान, सुनीता देवी को टेलरिंग एवं रोहित को जीपीएस लाइव लोकेशन तकनीक के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रथम पुरस्कार के रुप में रुपए 8000 द्वितीय के रूप में रुपए 5000 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप मे रुपए 3000 एवं रुपए 2000 के पांच सांत्वना पुरस्कार संबंधित को बैंक खाता में एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र *मुख्य अतिथि यजुवेंद्र नाथ, प्रधानाचार्य राजकीय आईं0 टी0 आई0 सिराथू द्वारा प्रदान किया गया ।*

निर्णायक के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 आशीष श्रीवास्तव, महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक चायल के प्रवक्ता चंचल सिंह, एवं मिस्बाहुल हक, राजकीय पॉलिटेक्निक टेंवा के डॉ0 यमुना धर द्विवेदी रहे।समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर डॉ0 एस0 के0 सिंह, आयूष साहू, बृजमोहन, अविनाश श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, राज कुमार पटेल, त्रिभुवन सिंह, विनय सिंह, शाहिद खलील, गोल्डी शुक्ला एवं राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor