कौशाम्बी
ईओ ने नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन की जांची व्यवस्था,

नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र में दर्जनों तालाबो पर नवदुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।नगर पालिका ने मूर्तियों के विसर्जन किये जाने के लिए पूर्व में ही पूरी व्यवस्था कर ली थी।किस स्थान की मूर्ति किस तालाब में विसर्जन की जाएगी यह पहले से ही निर्धारित कर लिया गया था।नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशाषी अधिकारी गिरीश चंद्र ने जलकल सुपरवाइजर ब्रजेश मिश्रा एवम लिपिक बबलू गौतम के साथ नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मूर्तियों के विसर्जन किये जाने वाले तालाबो का निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत जानी।

अधिशाषी अधिकारी गिरीश चंद्र ने मूर्ति विसर्जन किये जाने वाले तालाबो पर तैनात नगर पालिका कर्मचारियों को सारी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।








