कौशाम्बी,
विधिक सेवा प्राधिकरण में पराविधिक स्वयं सेवकों के नामित किये जाने हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा) विनियम 2010 के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के मुख्यालय पर 50, तहसील सिराथू में 25, तहसील मंझनपुर में 25 एवं तहसील चायल में 25 पराविधिक स्वयं सेवकों को नामित किया जाना है। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सौम्या गिरि ने देते हुए बताया कि नामित किये जाने वाले पराविधिक स्वयं सेवकों को समूहों-अध्यापक (सेवा निवृत्त अध्यापक), सेवा निवृत्त राज्य कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, समाजिक विषय के अध्ययनरत परास्नातक छात्र एवं अध्यापक, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं फिजिशियन, गैर राजनैतिक संगठनों के सदस्य एवं प्रदाता संस्थाओं एवं समूहो के सदस्य, महिलाओं के प्रतिवेश (पास-पड़ोस) समूहो एवं स्वयं सहायता समूहो के सदस्य, जेल में निरूद्ध व्यक्ति जो अधिक समय तक सजा काट चुके हो और पढे़ लिखे हो, जिनकी सजा के दौरान अच्छा व्यवहार रहा हो एवं अन्य व्यक्ति जो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं से अथवा तहसील विधिक सेवा समिति की सेवाओं से सम्बद्ध रहे हो, के व्यक्ति/समूहों के सदस्य को चयनित किया जायेगा।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि पात्र व्यक्ति अपना आवेदन पत्र दिनांक 15 जनवरी 2022 को सायं 04ः00 बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी में जमा करायें। उन्होंने बताया कि तहसील विधिक सेवा समितियों से सम्बन्धित पात्र व्यक्ति का आवेदन पत्र सम्बन्धित तहसीलदार/सचिव, तहसील लीगल सर्विस कमेटी के कार्यालय में दिनांक 15.01.2022 को समय 04ः00 बजे तक प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद कौशाम्बी के सभी तहसीलों के तहसीलदार/सचिव, तहसील लीगल सर्विस कमेटी दिनांक 15.01.2022 तक प्राप्त आवेदन पत्रों को संकलित कर कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी में जमा करायेंगे।








