डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सौपा रिपोर्ट कार्ड

कौशाम्बी,

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने सौपा रिपोर्ट कार्ड,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हेलिकॉप्टर द्वारा कौशाम्बी पहुचे,डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर सयारा स्थित हेलीपैड पर उतरा,जहा भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।डिप्टी सीएम सयारा से कार द्वारा कसिया स्थित के.पी.एस. विद्यालय पहुचे।जहा उन्होंने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चुनावी समीक्षा बैठक की।

सिराथू विधानसभा क्षेत्र के बूथ पदाधिकारियों द्वारा प्रेषित समीक्षा रिपोर्ट को भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम को सौंपा जिसपर गंभीर विचार किया गया।डिप्टी सीएम ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा किए गए परिश्रम के प्रति आभार प्रकट किया और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor