UP पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर CO सिराथू ने भरवारी के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,जांची व्यवस्था

कौशाम्बी,

UP पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर CO सिराथू ने भरवारी के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,जांची व्यवस्था,

यूपी के कौशाम्बी जिले में UP पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर CO सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने कोखराज थाना पुलिस के साथ भरवारी कस्बे के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है,CO ने कालेजों में परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों की व्यवस्था को जांचा और आवश्यक निर्देश दिए।

CO सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने यूपी पुलिस सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सर्किल क्षेत्र में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान CO अवधेश विश्वकर्मा ने कोखराज थाना प्रभारी इंद्रदेव के साथ भरवारी कस्बे के हुबलाल इंटर कालेज,नेशनल इंटर कॉलेज और भवंस मेहता महाविद्यालय में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था देखी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor