डीएम एवं एसपी ने बकरीद को लेकर की पीस कमेटी की बैठक,सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने की अपील की

कौशाम्बी: डीएम एवं एसपी ने बकरीद को लेकर की पीस कमेटी की बैठक,सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न कराने की अपील की,

यूपी के कौशाम्बी में डीएम डॉ अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बकरीद को लेकर पीए कमेटी की बैठक की,इस दौरान उन्होंने जनपद के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की ।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्यौहार के संबंध में सुझाव एवं समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी से सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

एसपी ने बताया कि जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस दौरान समस्त सीओ, समस्त एसडीएम एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor