कौशाम्बी: जनगणना- 2027 के हीरो के रूप में प्रगणक संतोष कुमार किए जाएंगे सम्मानित,HLO कार्य को प्रथम दिवस में ही किया पूरा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में जनगणना- 2027 के अंतर्गत कृष्णा नगर नगर पंचायत करारी में कार्यरत समर्पित एवं मेहनती प्रगणक संतोष कुमार (HLB नंबर-24), सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हटवा अब्बासपुर ने HLO कार्य को प्रथम दिवस में ही पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। संतोष कुमार की लगन, मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा जनगणना 2027 अभियान की सफलता की महत्वपूर्ण पहचान है। उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें “जनगणना के हीरो” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
डीएम डॉ अमित पाल ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ एवं जिम्मेदार प्रगणक जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस कार्य में फील्ड ट्रेनर ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्र एवं सुपरवाइजर मोहम्मद कामिल का भी अद्वितीय योगदान रहा।








