UPAJ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कौशाम्बी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश,

UPAJ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कौशाम्बी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित,

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (UPAJ) की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 23 फरवरी को मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई ,बैठक में राष्ट्रीय एवम प्रदेश कार्यकारिणी सहित उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलो के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लगभग 20 जिलों के जिलाध्यक्ष और महामंत्री सहित प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियो का स्वागत किया गया एवम उन्हें सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में कौशाम्बी जिले से शामिल होने पहुंचे संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष बाल मुकुंद तिवारी,जिलाध्यक्ष सुनील पांडेय,जिला महामंत्री अशोक केसरवानी एवम जिला उपाध्यक्ष सरफराज अहमद को भी सम्मानित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor