कौशाम्बी: राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सरकार ने किया युवाओं,महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य:अमरनाथ यादव,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक सभागार मंझनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व नगर पंचायत फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रमाणपत्र धात्री महिलाओं को पुष्टाहार की पोटली प्रदान कर संबोधित किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि अमरनाथ यादव ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार के पिछले 12 वर्ष विश्वास,विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सरकार ने युवाओं,महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया है।इन 12 वर्षों में बुनियादी ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार आगे भी सेवा,सुशासन और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहेगी। उन्होंने सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक साझा किया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि एक अदद पक्के घर की छत यह हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) ने इस सपने को करोड़ों लोगों के लिए हकीकत में बदला। भाजपा सरकार ने इसमें पारदर्शिता का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में करोड़ों पक्के घर बनाए गए। कई परिवार जो पीढ़ियों से कच्चे मकानों में रहते थे,उन्हें पहली बार अपना पक्का घर मिला। बिजली,शौचालय और गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी इस घर से जोड़ा गया। इस योजना की सबसे खूबसूरत बात यह रही कि घरों का मालिकाना हक घर की महिला के नाम पर या संयुक्त रूप से दिया गया,जिसने करोड़ों महिलाओं को गृहस्वामिनी बनाकर समाज में उनका सम्मान बढ़ा दिया।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने करोड़ों माताओं-बहनों के जीवन को सुविधा,सुरक्षा और गरिमा से जोड़ा है। वहीं,जन-धन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के सशक्त नेटवर्क ने महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तीकरण का नया आधार प्रदान किया है। लखपति दीदी अभियान ने महिलाओं के आत्मविश्वास,उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण को नई पहचान दी है।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,प्रांतीय महामंत्री व्यापार मण्डल रमेश अग्रहरि,बार एसोशिएशन के महामंत्री रामनाथ चौधरी,व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी,प्रवेश केसरवानी,चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय शुक्ला,प्रधानाचार्य बृजेश सिंह पटेल सहित सम्मानित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व्यापारी,प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।








