कौशाम्बी: NEET समेत 22 नौकरियों के पेपर लीक मामले,बेरोजगारी,महंगाई,बढ़े बिजली और कटौती को लेकर सपा का प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांसद पुष्पेंद्र सरोज के नेतृत्व में NEET समेत 22 नौकरियों के परीक्षा पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी,बढ़े बिजली बिल और कटौती जैसे चार अहम मुद्दों को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। सपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित डीएम को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है, जबकि बढ़ती महंगाई और भीषण गर्मी में बिजली कटौती से आम जनता बेहाल है। उन्होंने डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि विभागों में भारी बजट होने के बावजूद जमीनी स्तर पर विकास कार्य नजर नहीं आ रहे। इशारों में उन्होंने यह भी कहा कि जब नीयत और नीति न सही हों तो विकास नहीं हो पाता, जिसका असर सड़कों से लेकर नाली और खड़ंजा तक दिखता है।इस दौरान सपा नेताओं ने PDA की एक पुस्तक का विमोचन भी किया जिसमें
सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो सब को विदेश यात्रा पर कहते है कि कोई यात्रा न करे और वह खुद ही दूसरे दिन विदेश यात्रा पर निकल गए,सौ से अधिक की गई इन यात्राओं पर करोड़ों का खर्च हुआ है।और अब जब लोग महंगाई से जूझ रहे है तो प्रधानमंत्री फ्रांस की यात्रा पर निकल गए।
सांसद ने राम मन्दिर में चंदा चोरी मामले पर कहा कि राजनीति में ज्यादा बोलने वालो का,प्रधानमंत्री का सहयोग न करने वाले विपक्षियों पर तो वह ED और CBI से जांच करवाते है,अब इस चंदा चोरी मामले की जांच उन एजेंसियों से क्यों नहीं करवा रहे है।
वही अमेरिका डील पर बोले की अब यह दिन आ गए है कि पाकिस्तान अमेरिका ईरान डील करवा रहा है।उनके इस बयान के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, विधायक प्रतिनिधि परवेज अख्तर, MLC मान सिंह यादव,पप्पू समदा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा यादव, सपा नेत्री आस्था सिंह पटेल ,मुस्तकीम अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।








