भारत की एकता,अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ.मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा: धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: भारत की एकता,अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ.मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा: धर्मराज मौर्य,

यूपी के कौशाम्बी भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने आवास कार्यालय बदलेपुर ननसेनी में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया व स्मरण करते हुए उनके जीवन पर अपने विचारों को साझा किया और एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए कहा कि डॉ.मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत की एकता,लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।उनका दूरदर्शी नेतृत्व निर्भीक व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा आज भी जनसेवा का आदर्श प्रस्तुत करते हैं उनके विचार और आदर्श हमें राष्ट्र प्रथम की भावना और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने की निरंतर प्रेरणा देते हैं।

आधुनिक भारत के कुछ ही नेताओं में इतने सारे गुण एक साथ देखने को मिलते हैं उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जहाँ उन्हें सुख सुविधाओं से भरपूर जीवन आसानी से मिल सकता था।आज हमारा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है ऐसे में डॉ.मुखर्जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम प्रतिदिन उस भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करें, जिसकी उन्होंने परिकल्पना की थी एक ऐसा भारत जो सशक्त हो एकजुट हो आत्मविश्वास से भरपूर और संवेदनशील हो डॉ.मुखर्जी की जन्मभूमि,पश्चिम बंगाल में सुशासन का जो कमल खिला है सही मायनों में यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र त्रिपाठी सहित सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor