कौशाम्बी: नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विभाजन विभीषिका दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस,
भारत के इतिहास में का वह काला दिन जिसने स्वर्णिम भारत की आजादी के दिन 1947 में भारत के स्वर्णिम भविष्य को दो टुकड़ों में बांट दिया।
भारत की आजादी का वह काला दिन जो भारत माता के सीने को लहू लुहान करने वाला ऐसा दिवस है जिसे इतिहास में कभी भूल नहीं जा सकता। हमारे देश के सभी बच्चों को इस काले दिन और विभाजन के उस दंश के बारे में जानने और समझने का अधिकार है।
भारत सरकार एवं सीबीएसई की एक महत्वपूर्ण पहल जिसमें 14 अगस्त को विभाजन विभित्स्का दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे हमारे देश के सभी बच्चे अपनी देश की आजादी के बलिदान तथा विभाजन के उसे आर्थिक और मानसिक तकलीफ के बारे में जान सके।
नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 से 12 के सभी बच्चों को विभाजन विभित्स्का के उस दर्द को समझने की कोशिश हमारे शिक्षकों ने की।
अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को बच्चों ने बड़े धूमधाम से मनाया विद्यालय की प्रबंधक ज्योति गुप्ता एवं चेयरमैन अभिजीत कुमार ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गाने और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । विद्यालय के सैकड़ो अभिभावक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यालय के नन्हे बच्चे अनेकों फ्रीडम फाइटर्स की वेशभूषा तथा उनके श्लोक एवं शब्दों को मंच से साझा किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया अपने सभी शिक्षक मधु,अरुण, इशा,रेहान, अशोक,गौरव, सुनील, रविंद्र, दिव्या,सुशील,खालिद, विवेक, अमीषा,सीमा,शिवांगी, प्रिया,कोमल, अंशु, सरिता, अंशिका, राजू तथा अन्य के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े उल्लास के साथ मनाया और सबने इस आजादी को सवारने तथा देश का मान सम्मान बढ़ाने में सरकार के सहयोग की शपथ ली।








