डिप्टी सीएम ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र/आयुष्मान कार्ड/ टूलकिट/ई-रिक्शा एवं डमी चेक किया वितरित

कौशाम्बी: डिप्टी सीएम ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र/आयुष्मान कार्ड/ टूलकिट/ई-रिक्शा एवं डमी चेक किया वितरित,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को माॅ शीतला अतिथि गृह, सयारा में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों- ज्ञानमती, पार्वती, अनीता, तिरसिया, सुनीता व निशा देवी को स्वीकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों-ननकैया, अशोक कुमार व लक्ष्मी देवी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।

डिप्टी सीएम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों-सीमा एवं रंजना को टूलकिट प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों- ममता देवी, ममता एवं सावित्री देवी को ई-रिक्शा प्रदान किया एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना के अंतर्गत कुबेर चन्द्र को नमकीन फैक्ट्री लगाने के लिए रुपए 75 लाख का डमी चेक प्रदान किया।

डिप्टी सीएम ने पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना के अंतर्गत जय मां आनंदी स्वयं सहायता समूह को रूपये 07 लाख का स्वीकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने खुशी महिला स्वयं सहायता समूह को रुपए 10 लाख का स्वीकृत प्रमाण-पत्र, इश्यू महिला स्वयं सहायता समूह को 05 लाख का स्वीकृत प्रमाण-पत्र, सम्राट महिला स्वयं सहायता समूह को 10 लाख का स्वीकृत प्रमाण-पत्र एवं मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह को 04 लाख का स्वीकृत प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अवधेश गुप्ता एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शांति देवी, शिव मोहन मौर्य, चन्द्रदत्त शुक्ला व भोले शंकर तथा डीएम डॉ. अमित पाल, एसपी सत्यनारायण एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor