बर्ड फ्लू की दहशत,मुर्गे की दुकानों को कराया गया सेनेटाइज

कौशाम्बी

बर्ड फ्लू को लेकर तीन दिन पूर्व संपन्न हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक के बाद प्रशासनिक अफसर व पशुपालन व विभाग सक्रिय हो गया है। जिला मुख्यालय मंझनपुर बाजार व मुर्गे की दुकानों को सैनिटाज किया गया। साथ ही बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।जिले में अब बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बीमारी को लेकर सावधानी बरती जा रही है। नगर पालिका मंझनपुर के प्रशासक विनय कुमार व ईओ सुनील कुमार मिश्र के निर्देश पर मंझनपुर चौराहा, बाजार, समदा, ओसा व नगर पालिका क्षेत्र में खुली गुर्गे की दुकानों को सैनिटाइज किया गया। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्र ने मुर्गे के मांस बिक्री करने वाले कारोबारियों से कहा कि बाहर से लाए जाने वाले पक्षियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि उनमें बीमारी की आशंका दिखे तुरंत कोविड कंट्रोल रूम के नंबर- 05331-232796 पर सूचना दे, पक्षियों के सैंपल की जांच कराई जाए। कहा कि मुर्गियों से सीधे संपर्क नहीं रहना चाहिए। इनसे वायरस तेजी से फैलता है। संपर्क में आने पर वायरस का स्ट्रेन कन्वर्ट हो मनुष्य में भी सकता है। हो सके तो मांस का सेवन न करें। यदि करना है तो उसे अच्छे तरीके से पका कर खाएं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor