कौशाम्बी जिले के कटैया यमुना घाट पर पोकलैंड से अवैध खनन मामले में बड़ी कार्यवाई,पुलिस ने घाट संचालक को किया अरेस्ट

कौशाम्बी,

कटैया यमुना घाट पर पोकलैंड से अवैध खनन मामले में बड़ी कार्यवाई,पुलिस ने घाट संचालक को किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया यमुना घाट पर पोकलैंड से अवैध खनन मामले में शासन के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है,पुलिस ने घाट संचालक को अरेस्ट किया है।पुलिस अन्य बालू माफियाओं की तलाश कर रही है।

सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया यमुना घाट पर पोकलैंड मशीन से पानी के अंदर से अवैध खनन किया जा रहा था, अवैध खनन की वीडियो मीडिया पर वायरल हुई तो प्रशासन हरकत में आया और बालू घाट पर करवाई की थी।

जिसके बाद मामले को शासन ने संज्ञान लिया और कौशाम्बी जिला प्रशासन को निर्देश दिया,जिसके बाद पुलिस ने घाट संचालक को अरेस्ट कर लिया और पूछताछ कर रही है।बालू माफिया के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है,बालू माफिया पर कार्यवाई से अन्य बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor