गंगा नहाने गया किशोर गंगा में डूबा,परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस और ग्रामीण खोजने में जुटे

कौशाम्बी,

गंगा नहाने गया किशोर गंगा में डूबा,परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस और ग्रामीण खोजने में जुटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ननिहाल आया किशोर गर्मी के चलते गंगा नहाने गया हुआ था,गंगा नहाते हुए किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया और गंगा में डूब गया,किशोर के गंगा में डूबने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली,परिजनों में कोहराम मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण किशोर को गंगा में खोजने में जुटे हुए है।

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बड़का टिलवा गांव की है जहा अभिषेक कुमार पुत्र संतोष पाल उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी ग्राम बक्सी का पुरवा थाना कड़ाधाम का रहने वाला था और अपने ननिहाल बड़का टिलवा में आया था,वह गंगा कुछ लड़कों के साथ गंगा नदी में नहाने चला गया और नहाते समय गंगा में डूब गया,किशोर के डूबने को खबर जैसे ही परिजनों को मिली वह गंगा किनारे पहुंच गए,ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्राइवेट गोताखोर की मदद से किशोर को खोजने का प्रयास कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor