कौशाम्बी: सड़क हादसे में युवक की मौत से पीड़ित परिवार का सहारा बने नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा क्षेत्र के झड़िया का पुरवा गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब सड़क दुर्घटना में स्वर्गीय पिंटू सरोज (पुत्र रामचंद्र सरोज) के सुपुत्र का दुखद निधन हो गया। बताया गया कि युवक अपने बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए जरूरी सामान लेने जा रहा था, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए चेयरमैन वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ के इस सहयोग और संवेदनशीलता की सराहना की। संकट की इस घड़ी में उनका यह कदम पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।








