दुबई में फंसे कौशाम्बी के साथ युवक,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लगाई वतन वापसी की गुहार

कौशाम्बी: दुबई में फंसे कौशाम्बी के साथ युवक,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लगाई वतन वापसी की गुहार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सात युवक पिछले सात महीनों से दुबई में फंसे हुए हैं। युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि गांव के ही कथित दलाल पप्पू ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने के बाद उन्हें न तो स्थायी रोजगार मिला और न ही किसी प्रकार की अपेक्षित सुविधा मिली। मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अफजलपुर सांतों घुसियाना गांव का है

बताया जा रहा है कि अफजलपुर सांतों घोसियाना गांव के सात युवकों से करीब 85-85 हजार रुपये लेकर विदेश भेजा गया था। दुबई में फंसे युवकों में आबिद, आफताब, आमिर, सैफ अली, मनीचंद, राम सिंह और जयचंद शामिल हैं। युवकों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उनका काम बंद पड़ा है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। रहने और खाने तक की समस्या खड़ी हो गई है और लगातार तनाव के कारण उनकी तबीयत भी खराब होती जा रही है।

वीडियो संदेश में युवकों ने भारत सरकार और भारतीय दूतावास से हस्तक्षेप कर सुरक्षित वतन वापसी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

वहीं परिजनों का आरोप है कि मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की है। पीड़ित परिवारों ने युवकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की मांग उठाई है। अब परिवारों की निगाहें सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि सातों युवक सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor