कौशाम्बी: कोखराज टोल प्लाजा गैस टैंकर हादसा अत्यंत दुखद,पीड़ितों के साथ कांग्रेस हर कदम पर खड़ी:तमजीद अहमद,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज सिहोरी टोल प्लाजा पर गैस से भरे टैंकर में विस्फोट होने से हुए भयावह हादसे के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता तमजीद अहमद ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
तमजीद अहमद ने कांग्रेस पार्टी की ओर से हादसे में प्रभावित सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घायलों का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र और उचित मुआवजा एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके न्याय तथा पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मो. शाहिद सिद्दीकी, OBC कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सरवर आलम, अवनीश यादव, सत्यवंत पटेल, नदीम अहमद, सबील अहमद, शाहनवाज अख्तर, मकसूद कुरैशी सहित कांग्रेस के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








