राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के तत्वावधान में सर्राफा व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के तत्वावधान में सर्राफा व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा स्वर्णकार एवं अवधेश सोनी,आशीष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज एवं सर्राफा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से समाज एवं सर्राफा व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान की मांग की गई।

इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी दिनेश वर्मा जिला प्रभारी,रत्नेश विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष,अनूप कुमार सोनी जिला उपाध्यक्ष,अंकित सोनी जिला मंत्री,राजू वर्मा स्वर्णकार संरक्षक,दीपक सोनी, दुर्गेश सोनी, आनंद वर्मा, अविनाश वर्मा, प्रांशु सोनी एवं अजय वर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor