सुनील पांडेय बने अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष

कौशाम्बी

अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संजय वर्मा ने कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के खारा गांव निवासी सुनील पांडेय को अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।सुनील पांडेय के जिलाध्यक्ष बनाये जाने की जानकारी होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।सुनील पांडेय के कौशाम्बी पहुचने पंर कौशाम्बी इंडेन गैस एजेंसी के गौरव केसरवानी ने उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी मनाई।इस मौके पर राजेश शास्त्री, भोले दुबे , नीरज दिवेदी, गुड्डन तिवारी, बच्चा पांडेय, नितिन तिवारी, आलोक केसरवानी, अंकुश व विनय मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor