विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

कौशाम्बी

मंझनपुर स्थित विश्व हिदू परिषद के कार्यालय से शनिवार को भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में कौशांबी व प्रयागराज के पदाधिकारी शामिल रहे।यह यात्रा कौशांबी के विभिन्न गांव व कस्बे में पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने रास्ते में पड़ने वाले हर मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण किया।विश्व हिदू महासंघ के कौशांबी व प्रयागराज पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। यात्रा मंझनपुर से चलकर गौसपुर टिकरी हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण के बाद यात्रा सरसवां, हिनौता, कुम्हियावां, पश्चिमशरीरा, प्रभासगिरि, कौशांबी, सरायअकिल, मनौरी होते हुए मंझनपुर पहुंची। रविवार को यात्रा सिराथू व मंझनपुर कस्बे का भ्रमण करेगी। इस दौरान प्रयागराज जिला अध्यक्ष पुष्पराज करवारिया व जिलाध्यक्ष कौशांबी राज कुमार त्रिपाठी, जिला प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता व भक्तगण मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor