बाइक मिस्त्री ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या,मृतक के पिता बोले मानसिक रूप से बीमार रहता था बेटा

कौशाम्बी: बाइक मिस्त्री ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या,मृतक के पिता बोले मानसिक रूप से बीमार रहता था बेटा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक को धुलने और पंचर बनाने की दुकान खोलकर परिवार चलाने वाले युवक का शव फंसे के फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया,युवक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी रोते बिलखते हुए पहुंचा गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव की नहीं हाइवे की है जहा पेट्रोल पंप के सामने सर्विस रोड पर बालकृष्ण पुत्र कामता प्रसाद उर्फ सीताराम उम्र करीब 28 वर्ष जो बाइक में पंचर बनाने और धूलाई का काम करता था और अपने परिवार सहित अपने मकान रहता था, रात में घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के पिता ने बताया कि मेरा लड़का मानसिक रूप से असंतुलित रहता था,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor