कौशाम्बी: स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,जिलाध्यक्ष बोले भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह के बेटे की कंपनी का लगवा दिया गरीबों को लूटने वाला स्मार्ट मीटर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में स्मार्ट मीटर से लूट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया,इस दौरान कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की,कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन ADM को सौंपा है।
कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय मंझनपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर से चल रही लूट को लेकर जमकर धरना और प्रदर्शन किया और भाजपा की योगी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की योगी और मोदी सरकार ने गांव गांव में गरीबों के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगवा दिया,जिनका बिल थोड़ा सा भी बाकी रहता है उनकी बिजली काट दी जाती है,यही नहीं यदि उपभोक्ता बाकी बिल जमा भी कर देता है तब पर भी उनकी बिजली काट दी जाती है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे की कंपनी के स्मार्ट मीटर पूरे देश में गरीबों के घरों में लगा दिए गए है जो गरीबों को लूट रहे है, कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन ADM न्यायिक को सौंपा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास नैय्यर रिजवी,मनोज सिंह पटेल,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,अर्श खुर्शीद,श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,मोहम्मद नोमान,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,नगर अध्यक्ष करारी शकील अहमद,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, बिफई लाल, सुजात हुसैन,मोहम्मद परवेज,कल्लू पाण्डेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,अनिल सेन,आलोक त्रिपाठी,संतोष पटेल,राम कृष्ण तिवारी,प्रताप सिंह, अशर्फी लाल,नाथन लाल,मीना देवी, लालती देवी, महारानी देवी,निर्मला देवी,गोलू जायसवाल,छोटे लाल, रामदास राही,संदीप कुमार,अवधेश कुमार,रमेश कुमार,शिवरतन सिंह,केके मिश्रा, झल्लर पाण्डेय, रफीक अहमद ज्ञान सिंह,राम नवाज,ननका ,अखिलेश कुमार यादव,उमेश कोरी, बलवंत सिंह,ओमकार कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








