कौशाम्बी: राम जानकी मंदिर में पूजन कार्य में भू माफिया व आराजक तत्व उत्पन्न कर रहे व्यवधान,तहसीलदार के चालक पर सहयोग करने का आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर तहसील के तहसीलदार के चालक की सह पर अराजकतत्व और भूमाफिया राम जानकी मंदिर कादिराबाद में पूजन में व्यवधान उत्पन्न कर रहे है,महिलाएं घर में घुस कर गाली गलौच करती है और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अभद्रता करती है,शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती ।पीड़ित पुजारी ने डीएम डॉ अमित पाल से इसकी लिखित शिकायत की है।
मामला राम जानकी मंदिर कादिराबाद का है जहा के पुजारी अयोध्या प्रसाद वर्तमान में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष (धर्माचार्य प्रकोष्ठ) है. और राम जानकी हनुमत निकेतन मंदिर के अध्यक्ष है। आरोप है कि गांव के ही बीरेन्द्र कुमार पुत्र संतोष, रमबसिया पत्नी सतोष, सोनिया पत्नी रामचन्द्र, खेमराज पुत्र रामचन्द्र, नन्हे पुत्र रामचन्द्र तथा सूरज पुत्र संतोष आदि सभी गुण्डे बदमाश प्रवृत्ति के है।
आरोप है कि 18.06.2026 समय सुबह 8 बजे मंदिर में पूजन अर्चन के समय उक्त सभी लोग ईट पत्थर चलाते हुए गन्दी गन्दी गालियां देने लगे तथा भगवान के पूजा अर्चन में विघ्न करते हुए देवी देवताओं को गंदी गालियां देने लगे तथा पुजारी के मना करने पर बीरेन्द्र कुमार व उनके सभी साथी ने गोली मारने की धमकी भी दी।
इसके पूर्व भी उपरोक्त सभी पूजा अर्चन के समय ईंट पत्थर चलाते है, जिससे पूजन के समय एकत्रित श्रद्धालु चोटहिल हो जाते हैं। स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दिए गए परन्तु उपरोक्त के प्रभाव में स्थानीय पुलिस न तो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करती और न ही उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाई करती है। जिससे बदमाशों का मनोबल बढ़ गया है और आए दिन संगीन अपराध करते है।
पीड़ित पुजारी ने डीएम डॉ अमित पाल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर न्याय और मदद की गुहार लगाई है।








